Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का स्पेशल सॉन्ग ‘नशा’ हुआ रिलीज, तमन्ना भाटिया ने जबर्दस्त डांस मूव्स से जीता फैंस का दिल

अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ का स्पेशल सॉन्ग ‘नशा’ हुआ रिलीज, तमन्ना भाटिया ने जबर्दस्त डांस मूव्स से जीता फैंस का दिल

अजय देवगन और रितेश देशमुख की आगामी फिल्म ‘रेड 2’, 1 मई को रिलीज होगी, लेकिन उससे पहले फिल्म का स्पेशल सॉन्ग ‘नशा’ रिलीज हो चुका है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने जबर्दस्त डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया है। तमन्ना के फैंस अब इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म रेड 2 के नशा गाने का एक वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘अब सिर्फ नशा ही नशा होगा’ गाना रिलीज हो चुका है। रेड 2 सिनेमाघरों में 1 मई 2025 को रिलीज होगी।

रेड 2 के ‘नशा’ गाने पर तमन्ना भाटिया के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।  यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 2 लाख से ज्यादा के व्यूज मिल चुके हैं। एक फैन ने लिखा, ‘तेरा नशा ऐसा चढ़ा’, एक और यूजर ने लिखा, ‘तमन्ना भाटिया हमेशा दिलों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं’, एक और यूजर ने लिखा, ‘तमन्ना का डांसिंग हुनर कमाल का है’, एक और यूजर ने लिखा, ‘बेहद शानदार’, एक और यूजर ने लिखा, ‘तमन्ना भाटिया का लुक और डांस’, एक और यूजर ने लिखा, ‘बहुत बढ़िया देसी आइटम सांग’

रेड 2 राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित एक आगामी थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म रेड (2018) का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। ‘रेड 2’ आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक (देवगन) की वापसी की कहानी है, जो एक और सफेदपोश अपराध पर नजर रखता है।

पिछली फिल्म की तरह, सीक्वल भी आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए आयकर छापे पर आधारित है, जो सफेदपोश अपराधों पर नजर रखने के लिए खुफिया एजेंसियों के साथ काम करते हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top