Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

जेजेपी को वोट देने का मतलब अपने वोट को खराब करना- सीएम धामी

जेजेपी को वोट देने का मतलब अपने वोट को खराब करना- सीएम धामी

खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा बहुत आगे बढ़ा- सीएम

पानीपत/ देहरादून। उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर को जिताने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे उत्तराखंड के भाई बहन हर जगह हमारी उत्तराखंड की संस्कृति को पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा पूर्वांचल के क्षेत्र से उनका विशेष लगाव है। हम सभी यहां संसदीय क्षेत्र करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर को विजय बनाने हेतु आए हैं।

उन्होंने जनता से आगामी 25 मई को अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान कर मनोहर लाल खट्टर को विजयी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा बहुत आगे बढ़ा है। हरियाणा से भ्रष्टाचार मिटाने का काम किया। खट्टर को वोट देने का अर्थ है सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा की तरह इस चुनाव में भी परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही है । 2014 से पहले घोटाले की लाइन लगी रहती थी, पर बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक भी घोटाला नहीं हुआ। प्रधानमंत्री से डरकर विपक्ष ने एक ठगबंधन बना लिया है। उन्होंने कहा हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। पर पंजाब में ये आपस में लड़ रहे हैं। ये गठबंधन आपस में ही एक दूसरे को ठगने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा जेजेपी को वोट देने का मतलब अपने वोट को खराब करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का विरोध भी कांग्रेस ने किया। कांग्रेस अब पैतृक संपत्ति पर टैक्स लगाने की बात करती है। ये लोग आम जनता की आधी संपत्ति जब्त कर अपने पसंदीदा वोट बैंक को देने का संकल्प लेते हैं। कांग्रेस का मानना है कि देश के संसाधनों में पहला हक एक वर्ग विशेष का है। उन्होंने कहा, हरियाणा में कांग्रेस का कोई नेता कितनी भी मेहनत कर ले पर परिवारवाद के चलते वो कभी आगे नही बढ़ पाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत, विधायक प्रमोद, अर्चना गुप्ता, हरपाल सिंह, ओमप्रकाश भट्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top