Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पल – रेखा आर्या

प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पल – रेखा आर्या

38वें राष्ट्रीय खेलों का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

अद्भुत…अकल्पनीय… अविस्मरणीय -रेखा आर्या

आयोजन में हज़ारों की संख्या में आए लोगों ने किया अभिनन्दन

देहरादून। अद्भुत…अकल्पनीय… अविस्मरणीय
38वीं राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के साक्षी बने हर व्यक्ति के मन से मंगलवार को रजत जयंती खेल परिसर में यही उदगार निकले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक यादगार भाषण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38 राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स के तौर पर आयोजित करने के लिए प्रदेश सरकार को बधाई दी। उन्होंने शीतकालीन यात्रा पर आने के लिए देशवासियों का आवाहन किया।मोदी ने कहा कि हमें फिट इंडिया बनाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को खेलों के आयोजन का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जैसे ही मंच पर आकर भारत माता की जय का उद्घोष किया तो दर्शकों की हर्ष ध्वनि गूंज उठी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इतिहास कई बार सदियों को विस्मृत कर देता है लेकिन चंद पल अमर हो जाते हैं। हर देश, राज्य और समाज के जीवन में एक ऐसा पल आता है जब एक एक क्षण का इतिहास सदियों के इतिहास से भी ज्यादा अहम बन जाता है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज हमारी देवभूमि के लिए एक ऐसा ही पल आया है जब हम संकल्प से शिखर तक जाने के अपने आहवान को साक्षात होते देख रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश भर के सांस्कृतिक कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पांडवाज बैंड, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम का समापन 2025 युवाओं के शंखनाद ने किया। हिमालय द्वारा संकल्प से शिखर तक की यात्रा का सफर का वर्णन आयोजन की खास पेशकश रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top