Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

अफसरों की लापरवाही से जनता को न हो समस्या – ऋतु खण्डूडी भूषण

अफसरों की लापरवाही से जनता को न हो समस्या – ऋतु खण्डूडी भूषण
देहरादून – उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक  ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज प्रातः 10:15 बजे तडियाल चौक स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO) का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर (Attendance) की जांच की और कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, वाहन फिटनेस जाँच एवं सड़क परिवहन से संबंधित अन्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा—
“परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम लोग आते हैं। जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी न हो, यह हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुँचें, कार्य में गति और पारदर्शिता लाएँ तथा जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान करें।”
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि—
•सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएँ।
•जनता को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
•ऑनलाइन माध्यम और SMS/संदेश प्रणाली का उपयोग कर समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
•कार्यालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई सामने आती है तो सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के समय उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने विधानसभा अध्यक्ष के इस कदम का स्वागत किया। जनता ने कहा कि—
“अक्सर परिवहन कार्यालय में लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी काफी इंतजार करना पड़ता था। आज माननीय अध्यक्ष जी ने यहाँ आकर सीधे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इससे निश्चित ही आम जनता को राहत मिलेगी और कार्य में तेजी आएगी।”
ऋतु खण्डूडी भूषण ने अंत में कहा—
“सरकार और प्रशासन का पहला दायित्व जनता की सुविधा और सेवा है। अफसरों की लापरवाही से जनता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाए, यही मेरी अपेक्षा है।”
Back To Top