Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

सटल मेकअप का सबसे आसान तरीका, इस ट्रिक से 5 मिनट में कंप्लीट करें लुक

सटल मेकअप का सबसे आसान तरीका, इस ट्रिक से 5 मिनट में कंप्लीट करें लुक

मेकअप करना हर लडक़ी को पसंद होता है. लेकिन कई बार किसी अर्जेंट काम से उन्हें जाना पड़ता है। जिस वजह से उनके पास मेकअप करने का टाइम नहीं बचता. ऐसे में अधिकतर लडक़ी बिना मेकअप के काफी परेशान हो जाती है. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. अगर आपको जल्दी में कहीं जाना है, तो भी आप मेकअप कर सकती हैं. आज हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप केवल 5 मिनट में अपना परफेक्ट मेकअप कर सकती हैं. आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में.।

5 मिनट में करें परफेक्ट मेकअप
अगर आपको भी कई बार ऑफिस जाने में लेट हो जाता है और आप जल्दबाजी में बिना मेकअप किए ही चले जाती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप ऑफिस की वॉशरूम में सिर्फ 5 मिनट के अंदर अपना मेकअप कंप्लीट कर सकती है.  इसके लिए सबसे पहले आपको अपने चेहरे को साफ पानी से धोना है।

स्किन के हिसाब से फाउंडेशन
आप चाहे तो वाइप्स का भी इस्तेमाल कर सकती है. फिर चेहरे पर मॉइश्चराइजर या टोनर लगाएं. अब आप अपने चेहरे पर प्राइमर लगा ले, प्राइमर लगाने के बाद आपको फाउंडेशन के हल्के-हल्के डॉट अपने चेहरे पर लगाना है और फिर ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करना है. ध्यान रहे फाउंडेशन आप त्वचा से मिलता जुलता ही लगाएं, नहीं तो इससे आपका चेहरा काला दिख सकता है।

आंखों को बनाएं खूबसुरत
फाउंडेशन लगाने के बाद आप अपनी आइब्रो सेट कर ले और फिर आंखों को हाईलाइट करने के लिए लाइनर का इस्तेमाल करें. आप काजल पेंसिल से काजल भी लगा सकती हैं. अब अपनी पलकों पर मस्कारा लगाएं. अब आपका आंखों का लुक तैयार हो गया है. लेकिन अगर लाइनर लगाने में आपको ज्यादा समय लग रहा है और आपके पास समय कम है तो आप अपनी आंखों पर लाइनर और काजल ना लगाते हुए, मस्कारा लगा सकती हैं।

होंठों पर लगाएं लिपस्टिक
इसके बाद लिप लाइनर की मदद से अपने होंठ को लिपस्टिक लगाने के लिए सेट कर ले. अब अपने आउटफिट से मिलती हुई लिपस्टिक को अपने लिप्स पर अच्छे तरीके से लगाए. लिपस्टिक लगाने के बाद अब आप कंपैक्ट पाउडर या फिर लूज पाउडर से अपने मेकअप को सेट कर सकती हैं. उसके बाद अपने गालों को ब्रश की मदद से गुलाबी कर लें. अब आपका मेकअप 5 मिनट में कंप्लीट हो गया है. अगर आप अर्जेंट कहीं जा रही है, तो यह मेकअप कार में भी कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top