Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

लोकसभा निर्वाचन-सुरक्षा को लेकर बार्डर मीटिंग में दिए कड़े निर्देश

लोकसभा निर्वाचन-सुरक्षा को लेकर बार्डर मीटिंग में दिए कड़े निर्देश

देहरादून।  लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य के सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ बार्डर मीटिंग आयोजित की गयी । सरदार पटेल भवन सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस महानिरीक्षक करन सिंह नगन्याल ने कहा कि सीमावर्ती राज्यों/जनपदों के बॉर्डर चेक पोस्टव आवागमन के मार्गों में निरन्तर सघन चेकिंग/पेट्रोलिंग की जाय।

बैठक में यह निर्देश जारी किए गए

साथ ही सीमावर्ती राज्यों के साथ समय-समय पर सामंजस्य स्थापित करते हुए अन्तर्राज्यीय सीमा में अनावश्यक रुप से प्रवेश करने वाले वाहनों/व्यक्तियों को रोकने हेतु संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाने जाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।

▪️ गढ़वाल रेंज से सटे सीमावर्ती जनपद मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, सिरमौर, व शिमला को अपराधियों (मफरूरों,वारन्टियों, वांछित,पुरूस्कार घोषित इत्यादि) की सूची का आदान प्रदान किया गया तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु सहयोग की अपेक्षा करते हुए रेंज के सीमावर्ती जनपदों को टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।

▪️ चुनाव के दौरान अराजक तत्वों द्वारा चुनाव को प्रभावित करने की सम्भावना के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध अस्लाहों की तस्करी पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने व सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय ऐसे व्यक्ति जो निर्वाचन में व्यवधान उत्तपन्न कर सकते हैं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध संयुक्त रुप से प्रभावी कार्यवाही करने सम्बन्धी दिशा-निर्देश निर्गत किये गये ।

▪️ गढ़वाल रेंज के राज्यों पर स्थित बॉर्डर चैक पोस्टों/बैरियर पर निगरानी हेतु CCTV स्थापित करने हेतु जनपद देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी व उत्तरकाशी को निर्देशित किया गया।

▪️आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निर्बाध रुप से सम्पन्न कराने हेतु सीमावर्ती राज्यों से सटे गांवों, आवागामन के मार्गों, तस्करी के सम्भावित छद्म मार्गों व अवांछनीय तत्वों की सूची भी बॉर्डर मीटिंग में उपस्थित सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों से साझा कर समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top