Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

नशे के लिए पैसे न देने पर बेटे ने की मां की हत्या, शव को बाथरूम में डालकर हुआ फरार

नशे के लिए पैसे न देने पर बेटे ने की मां की हत्या, शव को बाथरूम में डालकर हुआ फरार

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने है। नशे के लिए पैसे न देने पर बेटे ने अपनी मां की सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को बाथरूम में डालकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना ग्राम धनपुरा की है। जहां सावन कुमार (20) ने अपनी मां कमलेश (50) पत्नी सूरजभान की सिर पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने युवक को खून में सना देखने के बाद उसके घर पहुंचकर देखा तो उसकी मां खून से लथपथ बाथरूम के अंदर पड़ी हुई थी। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, फेरूपुर चौकी प्रभारी और पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और मामले की जानकारी जुटाई।

तब सामने आया कि आरोपी सावन स्मैक का नशा करता है। मंगलवार सुबह जब उसका भाई व पिता काम पर चले गए तो उसने स्मैक के लिए अपनी मां से पैसे मांगे। पैसे न देने पर गुस्सा में आकर मारपीट करने लगा। इसके बाद घर में रखे फावड़े से अपनी मां के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर मां को बाथरूम में खींचकर ले जाने के बाद अंदर डालकर फरार हो गया। सीओ लक्सर निहारिका सेमवाल ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top