Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने टपकेश्वर महादेव में टेका मत्था

श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने टपकेश्वर महादेव में टेका मत्था
मंदिर समिति ने वैदिक परंपरा के अनुसार किया महाराज  का स्वागत
टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज के साथ की विशेष पूजा अर्चना
देहरादून। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने मंगलवार को टपकेश्वर महादेव के दर्शन किए। मंदिर समिति के द्वारा वैदिक परंपरा के अनुसार श्री महाराज जी का स्वागत एवम् अभिनंदन किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज के साथ विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने उत्तराखण्डवासियों की सुख, शांति व समृद्धि के लिए विशेष अरदास भी की।
मंगलवार दोपहर को श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज के गद्दीनशीन होने के बाद महाराज उनसे भेंट के लिए पहुंचे।
108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज को विशेष रूप से टपकेश्वर महादेव मंदिर में आने का निमंत्रण दिया था। श्री महाराज जी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया व विशेष मंत्रोच्चरण के बीच पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज,  108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी महाराज  व उपस्थित साधु संतों के मध्य धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top