Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

जौनसारी महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने पर चकराता में किया विरोध प्रदर्शन

जौनसारी महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने पर चकराता में किया विरोध प्रदर्शन

चकराता । ‌जौनसारी और गोरखा समुदाय की महिलाओं पर सोशल मीडिया में की गई अश्लील टिप्पणी से आक्रोशित चकराता वासियों ने शहीद स्मारक चौक चकराता में प्रदर्शन किया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।

छावनी परिषद चकराता के सभासद अनिल चादना ने कहा है कि जो जौनसार बावर की महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण उन्होंने कहा है कि जिसने भी यह कुकृत्य किया है उसको पुलिस द्वारा शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजवीर राठौर ने कहा है की जनजाति समाज अपने रीति रिवाज और परंपराओं के कारण जाना जाता है परंतु इस समाज को बदनाम करने के लिए जो इस प्रकार के कृत्य कर रहे हैं उन्हें माफ नहीं किया।

विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान कहां है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है की कोई भी व्यक्ति जो जौनसार बावर पर गलत टिप्पणी कर इस क्षेत्र को बदनाम किया जा रहा है और विशेष कर महिलाओं के बारे में की गई टिप्पणी बरदाश्त योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जौनसार बाबर में व्यापक आंदोलन होगा।

इस अवसर पर मोहना खत के स्याणा जयपाल सिंह चौहान व्यापार मंडल चकराता के अध्यक्ष केसर सिंह चौहान, बलवीर सिंह रावत, प्रताप सिंह चौहान, अनिल तोमर, राहुल चौहान, टोनी, तीर्थ कुकरेजा,सीटू सहित दर्जनों लोग थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top