Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

पेटीएम अब कुछ अकाउंट को हमेशा के लिए करेगा बंद, कंपनी ने नोटिफिकेशन जारी कर दी जानकारी 

पेटीएम अब कुछ अकाउंट को हमेशा के लिए करेगा बंद, कंपनी ने नोटिफिकेशन जारी कर दी जानकारी 

नई दिल्ली। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Limited) ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, कंपनी अकाउंट बैलेंस और अकाउंट का इस्तेमाल के आधार कुछ अकाउंट को हमेशा के लिए बंद करने जा रही है। कंपनी ने एक ऑफिशियल नोटिस वॉर्निंग जारी कर यूजर्स को इस बारे जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि वे यूजर्स जिनके अकाउंट में जीरो बैलेंस है या वॉलेट एक्टिव नहीं हैं, को डिएक्टिवेट किया जा रहा है। इसी के साथ वे अकाउंट जिनमें, साल भर से किसी तरह का कोई ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है, को भी डिएक्टिवेट किया जा रहा है। इस तरह के सभी अकाउंट को कंपनी 20 जुलाई को हमेशा के लिए बंद कर देगी। कंपनी की ओर से इस तरह के अकाउंट होल्डर्स को 30 दिन एडवांस में जानकारी दी जा रही है दरअसल, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Limited) अकाउंट को लेकर यह कदम आरबीआई की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है।

मार्च में जारी आरबीआई की गाइडलाइन्स में पीपीबीएल अकाउंट को नए डिपॉजिट एक्सेप्ट करने और नए खातों को खोलने को लेकर मनाही थी। आरबीआई का यह फैसला पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के लिए 15 मार्च से लागू था। हालांकि, नए नियमों का प्रभाव पुराने ग्राहकों के ट्रांजैक्शन या दूसरे बैंक ट्रांसफर पर नहीं पड़ेगा। अगर आपका पेटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया है और आप इसे दोबारा एक्टिवेट करवाना चाहते हैं तो Paytm mobile app का इस्तेमाल कर सकते हैं-

  • ऐप ओपन करने के बाद PPBL सेक्शन पर आना होगा।
  • अब Wallet आइकन पर टैप करना होगा।
  • यहां Your Wallet is Inactive का मैसेज नजर आएगा।
  • अब Activate Wallet पर क्लिक करने के साथ प्रॉम्प्ट को फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top