Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

पेरिस पैरालंपिक 2024- भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अब तक 20 पदक किये अपने नाम 

पेरिस पैरालंपिक 2024- भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, अब तक 20 पदक किये अपने नाम 

नई दिल्ली।  पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा जारी है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने पेरिस में नया कीर्तिमान बनाया है। पेरिस में भारत ने टोक्यो पैरालंपिक के पदकों का रिकॉर्ड तोड़कर नया मानदंड स्थापित किया है। भारत ने टोक्यो में 19 पदक जीते थे, जबकि पेरिस में अब तक भारत के खिलाड़ियों ने 20 मेडल जीत लिए हैं।

दरअसल, अब तक भारत का पैरालंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। लेकिन अब पेरिस में भारतीय एथलीट्स ने नया कारनामा करते हुए एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। टोक्यो में भारत के नाम 19 मेडल थे और अब तक पेरिस में भारत के खाते में 20 पदक हासिल कर लिए हैं। टोक्यो में भारत ने 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक जीता था। जबकि पेरिस में अब तक भारत ने 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

भारत के पदकवीर
अवनि लेखरा- गोल्ड मेडल
कुमार नितेश- गोल्ड मेडल
सुमित अंतिल- गोल्ड मेडल
मनीष नरवाल- सिल्वर मेडल
योगेश कथुनिया- सिल्वर मेडल
निषाद कुमार- सिल्वर मेडल
सुहास एलवाई- सिल्वर मेडल
टी. मुरूगेसन- सिल्वर मेडल
शरद कुमार- सिल्वर मेडल
अजीत सिंह- सिल्वर मेडल
प्रीति पाल- ब्रॉन्ज मेडल
मोना अग्रवाल- ब्रॉन्ज मेडल
रुबीना फ्रांसिस – ब्रॉन्ज मेडल
प्रीति पाल- ब्रॉन्ज मेडल
शीतल देवी-राकेश कुमार (आर्चरी मिक्स्ड टीम कंपाउंड)-ब्रॉन्ज मेडल
मनीषा रामदास- ब्रॉन्ज मेडल
मरियप्पन थंगावेलु- ब्रॉन्ज मेडल
सुंदर सिंह गुर्जर- ब्रॉन्ज मेडल
दीप्ति जीवनजी- ब्रॉन्ज मेडल
नित्या श्री सिवन- ब्रॉन्ज मेडल

ज्ञात हो कि पेरिस पैरालंपिक में भारत के खिलाड़ी अच्छा खेल दिखा रहे हैं। भारत के खाते में अब तक 20 मेडल आ चुके हैं। मेडल टैली में भारत फिलहाल 19वें स्थान पर है। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि भारत इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा या नहीं। वहीं पॉइंट्स टेबल में चीन सबसे आगे है, चीन ने अब तक 115 मेडल जीत लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top