Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

भारत से हारने की खुशी में मुनीर को पाक ने पहनाया हार- महाराज

भारत से हारने की खुशी में मुनीर को पाक ने पहनाया हार- महाराज

‘द्वि-राष्ट्र सिद्धांत’ नहीं “चतुर्थ राष्ट्र सिद्धांत” की बात करें पाक सेना प्रमुख

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी एयर बेस और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के साथ-साथ पाक को भारत से करारी शिकस्त मिली है। अपनी बर्बादी पर पर्दा डालने के लिए पाकिस्तान में भारत से मिली हार की खुशी में फील्ड मार्शल असीम मुनीर को हार पहनाकर पांच सितारा रैंक दूसरे फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोशन कर दिया। पाक की इस करतूत के बाद वह पूरी दुनिया में हास्य का पात्र बन गया है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने ‘द्वि-राष्ट्र सिद्धांत’ पर तंज़ कसते हुए कहा कि जिस प्रकार से पाकिस्तान में बलूचिस्तान, सिंध, पंजाब और पीओके के लोग स्वतंत्र होने की दशकों से मांग कर रहे हैं उसे देखते हुए पाक सेवा प्रमुख मुनीर को अब “चतुर्थ राष्ट्र सिद्धांत” की बात पर अमल करना चाहिए।

महाराज ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि वह पाक स्थित आतंकी ठिकानों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनायेगा, लेकिन जिस प्रकार से पाकिस्तान ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की असफल कोशिश की उससे सिद्ध हो गया है कि उसका इरादा हमारे रिहाइशी इलाकों पर हमला करने का था, परन्तु हमारी सेना ने पाक के नापाक एवं कुत्सित मंसूबों को भांप कर उसके षडयंत्र की हवा निकालकर रख दी।

उन्होंने कहा कि यह भारत अब पहले वाला भारत नहीं है। यह प्रधानमंत्री मोदी का भारत है, सशक्त सैन्य शक्ति सम्पन्न भारत है, आधुनिक तकनीकी से लैस एक शक्तिशाली और समृद्ध भारत है और यदि उसे कोई छेढ़ेगा तो वह उसे छोड़ेगा नहीं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने दुनिया को इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top