Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू

नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू

फेस्टिवल को सफल और यादगार बनाने के लिए विभागों को समय पर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

तीन दिवसीय महोत्सव में पैराग्लाइडिंग, एंग्लिंग, साइकिलिंग, राफ्टिंग और कयाकिंग होंगे आकर्षण का केंद्र

जिलाधिकारी ने ली तैयारियों की बैठक, कहा – पर्यटन को मिलेगा नया आयाम और बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

पौड़ी। साहसिक खेलों की धरती नयार घाटी एक बार फिर रोमांच से सराबोर होने जा रही है। इस फेस्टिवल में रोमांच, उत्तराखंडी संस्कृति और रोजगार का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। सोमवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि तीन दिवसीय महोत्सव में पैराग्लाइडिंग, एंग्लिंग, साइकिलिंग, राफ्टिंग, क्याकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र होंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि फेस्टिवल में बाहर से आने वाले पर्यटकों, खिलाड़ियों व साहसिक खेल प्रेमियों के लिए ठहरने की व्यवस्था अभी से सुनिश्चित की जाय और होटलों को चिन्हित कर आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम स्थल बिलखेत में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं पैराग्लाइडिंग के लिए सुरक्षित स्थान चिन्हित होगा और सतपुली से व्यासघाट के बीच एंग्लिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा साइकिलिंग, कयाकिंग, राफ्टिंग और अन्य साहसिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि नयार फेस्टिवल केवल पर्यटन को नयी ऊँचाई ही नहीं देगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और आजीविका के अवसर भी प्रदान करेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियां समय से पूरी हों और आयोजन को यादगार बनाया जाय।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, कोषाधिकारी अमर्त्य विक्रम सिंह, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

Back To Top