Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना मन की बात : रेखा आर्या

खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना मन की बात : रेखा आर्या

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अंबेडकर नगर मंडल के अंतर्गत इंद्रेश नगर स्थित सामुदायिक भवन में मन की बात का 125 वां सुना। उन्होंने कहा कि इस बार का मन की बात एपिसोड खिलाड़ियों के लिए बहुत प्रेरणादायक रहा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस तरह 30 मिनट के एपिसोड में लगभग एक तिहाई समय सिर्फ खेल और खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया, वह भारत को खेल जगत में महाशक्ति बनाने के उनके विजन को दिखाता है। उन्होंने न सिर्फ विजेता खिलाड़ियों से फोन पर बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया, साथ ही इन खिलाड़ियों को विषम परिस्थितियों में समर्थन देकर आगे बढ़ने का मौका देने के लिए उनके अभिभावकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस खेल प्रेम से उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में प्रतिष्ठित करने का हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यूपीएससी में मामूली अंतर से पीछे रह जाने वाले हज़ारों युवाओं के लिए “प्रतिभा सेतु पोर्टल” बनाकर उद्योग जगत में उन्हें लाखों रुपए पैकेज की नौकरी का मार्ग प्रशस्त करना प्रधानमंत्री के विजन के एक और आयाम दिखता है।

रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया, जो अमेरिका के औचित्यहीन टैरिफ लगाने के कारण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पार्षद मनोज जाटव, मंडल महामंत्री अक्कू जैन, नरेश जाटव, रानी आर्या, अजय मित्तल, विवेक बिरला, सविता, निखिल, लेखराज जाटव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top