Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट मैच में पांच विकेट से हराया 

भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट मैच में पांच विकेट से हराया 

नई दिल्ली।  भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने छठे विकेट के लिए नाबाद 72 रन की साझेदारी निभाई। जुरेल के बल्ले से विनिंग रन निकले। उन्होंने दो रन लेकर मैच में जीत दिलाई। जुरेल 39 रन और शुभमन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 55 रन की पारी खेली। भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य मिला था। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड की टीम 46 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में उतरी थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में उनकी कुल बढ़त 191 रन की हुई थी।

आज चौथे दिन भारत ने बिना विकेट गंवाए 40 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को पहला झटका 84 के स्कोर पर लगा जब जो रूट ने यशस्वी जायसवाल को जेम्स एंडरसन के हाथों कैच कराया। वह 37 रन बना सके। फिर रोहित शर्मा भी टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्हें टॉम हार्टले ने बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। रोहित 55 रन बना सके। रजत पाटीदार फिर फेल रहे और खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। रवींद्र जडेजा भी कुछ खास नहीं कर सके और चार रन बनाकर पवेलियन लौटे।

हार्टले ने जडेजा और सरफराज खान को लगातार दो गेंद पर पवेलियन भेजा। सरफराज खाता नहीं खोल सके और कैच आउट हुए। इसके बाद जुरेल और शुभमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सूझबूझ के साथ खराब गेंद पर चौके जड़े। दोनों स्ट्राइक रोटेट करते रहे और भारत को जीत दिलाई। शुभमन ने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक लगाया। वहीं, ध्रुव ने पहली पारी में 90 रन बनाने के बाद दूसरी पारी उसी आत्मविश्वास के साथ शुरू किया और कई बेहतरीन शॉट्स लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top