Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

मई के महीने में एक बार फिर आईपीएल के रंग में रंगेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला

मई के महीने में एक बार फिर आईपीएल के रंग में रंगेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला

बीसीसीआई ने आईपीएल के 18वें सीजन का शेड्यूल किया जारी 

हिमाचल प्रदेश। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला मई में फिर आईपीएल के रंग में रंगेगा। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 4, 8 और 11 मई को पंजाब किंग्स की टीम लखनऊ, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के साथ मैच खेलेगी। दो मैच शाम साढ़े सात बजे होंगे, वहीं एक मैच दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा। बीसीसीआई ने आईपीएल के 18वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में तीन मैच प्रस्तावित हैं। धर्मशाला में पंजाब किंग्स की टीम तीन मैच खेलेगी।

इस दौरान धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला चार मई को साढ़े सात बजे लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स के साथ शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। वहीं धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम का तीसरा मुकाबला 11 मई को दोपहर साढ़े तीन बजे मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

4 मई लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ शाम 7:30 बजे मैच

8 मई दिल्ली कैपिटल्स के साथ शाम 7:30 बजे मैच

11 मई मुंबई इंडियंस के साथ दोपहर 3:30 बजे मैच

बीते साल हुए दो मैच
पंजाब किंग्स की टीम ने धर्मशाला को घरेलू मैदान बनाया है। इसके चलते धर्मशाला में पंजाब किंग्स के तीन मैच धर्मशाला स्टेडियम में होंगे। इससे पहले वर्ष 2024 में भी पंजाब किंग्स के दो मैच धर्मशाला में हुए थे। इस दौरान पंजाब किंग्स का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रायल चैलेंजर बंगलूरू के बीच हुआ था। मैच को लेकर धर्मशाला स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इस साल होंगे कुल 74 मैच
आईपीएल ने रविवार को साल 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इस साल कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ के मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट का आगाज 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होने वाले मैच के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top