Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

सरकारी विद्यालय की भूमि पर बना अवैध मजार ध्वस्त, जिला प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

सरकारी विद्यालय की भूमि पर बना अवैध मजार ध्वस्त, जिला प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

देहरादून: देहरादून जिले के नवादा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने अवैध मजार को शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से एक मजार का निर्माण किया गया था, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा था। इसको लेकर विद्यालय प्रशासन और कई सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी।

शिकायत के आधार पर जिला प्रशासन ने मजार के संरचकों को नोटिस जारी किया था। नियत प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात शनिवार को जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध निर्माण को हटा दिया गया।

इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शैक्षिक संस्थानों और अन्य सरकारी परिसरों में अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top