Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

बदबू वाले मोजों को धोकर हो गए हैं परेशान, तो शुरू करें ये आसान काम

बदबू वाले मोजों को धोकर हो गए हैं परेशान, तो शुरू करें ये आसान काम

मोजे से बदबू आना एक आम समस्या है. जब लोग किसी काम से बाहर जाते हैं, तो वह जूते पहनने के पहले मोजे पहनते हैं. लेकिन दिनभर काम करने के बाद जब भी वे घर आते हैं और अपने जूते, मोजे खोलते हैं, तब उनके मोजे से गंदी बदबू आने लगती है. यही नहीं कुछ लोग तो ऐसे होते हैं, जो एक जोड़ मोजे को कम से कम 4 से 5 दिन तक चलाते हैं।

मोजे से गंदगी साफ करें
ऐसे में उस मोजे से गंदगी साफ करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और बदबू दूर करना तो और ज्यादा मुश्किल लगता है. अगर आप भी अपने हस्बैंड या बच्चों के मोजे की बदबू से परेशान हो गई है, तो इन टिप्स को अपना सकती हैं. आज हम आपके खास टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर मोजे की बदबू और गंदगी को दूर कर सकती हैं।

खुशबूदार पाउडर का इस्तेमाल
मोजे से बदबू ना आए इसलिए मोजे पहनने से पहले आपको अपने पैरों में खुशबूदार पाउडर लगाना चाहिए. उसके बाद ही मोजे को पहनना चाहिए. इससे आपके मोजे से बदबू नहीं आएगी और गंदगी भी नहीं फैलेगी. इसके अलावा मोजे खरीदते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपको सिंथेटिक मोजे नहीं खरीदना है साथ ही अपने मौजों को कम से कम तीन से चार महीने में बदल देना है।

सफेद सिरके का इस्तेमाल
सफेद सिरके का इस्तेमाल कर आप मोजे को अच्छी तरह साफ कर सकती हैं और इसके अंदर की गंदगी को दूर कर सकती हैं. इसलिए जब भी आप मोजे धोए तो सफेद सिरके का इस्तेमाल करें. इसके अलावा टी बैग भी काफी फायदेमंद माने गए हैं।

टी बैग का करें इस्तेमाल
जब भी आप मोजे धोए, तो गर्म पानी के अंदर टी बैग जरुर डाल दे. जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए, तब टी बैग निकालकर आप उसमें मोजे डालकर अच्छे तरीके से धो सकती हैं. अपने मोजे से खुशबू आए इसलिए आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकती है।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
यही नहीं आप मोजे धोते वक्त बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे मोजे की गंदगी आसानी से निकलेगी और बदबू भी दूर होगी. इसके लिए आपको पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलना है और थोड़ी देर के लिए पानी को रख दें, इसके बाद अपने मोजो को पानी में डूबा दें और अच्छे तरीके से साफ कर लें।

संतरे के छिलके का इस्तेमाल
आप चाहे तो संतरा के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. संतरा के छिलके को थोड़ी देर पानी के अंदर डालें और फिर अब इस पानी से अपने मोजे को धो लें. इससे आपके मोजे से बदबू दूर होगी और मुझे से खुशबू आने लगेगी. आप इन सभी टिप्स को अपनाकर अपने मोजे को अच्छे तरीके से धो सकती हैं और इन्हें खुशबूदार बना सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top