Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

फेसवॉश लगाने से स्किन ड्राई हो जाती है, तो लगाएं ये फेस पैक, चेहरे पर आएगी चमक

फेसवॉश लगाने से स्किन ड्राई हो जाती है, तो लगाएं ये फेस पैक, चेहरे पर आएगी चमक

सर्दियों के मौसम में स्किन अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है. कई लड़कियां ड्राई स्किन से बचने के लिए महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इनके नतीजे अक्सर अच्छे नहीं होते और केमिकल की वजह से त्वचा का नेचुरल ऑयल भी खत्म हो जाता है। अगर आप अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से हेल्दी और मॉइश्चराइज रखना चाहती हैं, तो किसी केमिकल प्रोडक्ट की जगह घर पर बना हुआ फेस पैक आजमाएं।

यह फेस पैक न केवल आपकी त्वचा की ड्राइनेस दूर करेगा, बल्कि इसे हेल्दी और ग्लोइंग भी बनाएगा. इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसे अपने बाथरूम में रखकर रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।

होममेड फेस पैक के लिए चाहिए ये चीजें  

चावल का आटा- सबसे पहले, चावल को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें। अगर चावल पूरी तरह महीन न पिसे तो इसे छानकर अलग कर लें। बचे हुए मोटे टुकड़ों को दोबारा पीस लें। जब चावल का फाइन पाउडर तैयार हो जाए, तो इसे एक साफ डिब्बे में स्टोर कर लें।

हल्दी- चावल के पाउडर में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिला लें। हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो आपकी त्वचा को साफ और संक्रमण से मुक्त रखने में मदद करती है।

फेस पैक लगाने का तरीका  
एक चम्मच चावल का पाउडर लें और उसमें एक चम्मच ताजा दही मिलाएं।
इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।

इसे लगभग 5 मिनट तक सूखने दें।
इसके बाद, नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।
इस फेस पैक को आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे नहाने से पहले चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और धोने के बाद फर्क महसूस करें।

(आर एन एस )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top