Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक, उभरते खतरों पर बनी रणनीति

रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक, उभरते खतरों पर बनी रणनीति

सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने दी स्थिति की विस्तृत जानकारी

नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को देश की सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की, जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह उच्चस्तरीय बैठक उस घटनाक्रम के ठीक एक दिन बाद हुई, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले की पाकिस्तानी साजिश को विफल करने के 24 घंटे के भीतर रक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी मौजूद रहे। बैठक में वर्तमान और संभावित सुरक्षा खतरों पर व्यापक चर्चा की गई।

गुरुवार देर रात पाकिस्तान की ओर से जम्मू, पठानकोट, उधमपुर सहित कई क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइलों के जरिये भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। भारतीय सशस्त्र बलों की मुस्तैदी के चलते यह प्रयास असफल हो गया। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है।

भारतीय रक्षा अधिकारियों के अनुसार, सेना ने पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों को समय रहते नाकाम किया। यह हमला उस पहले प्रयास के कुछ ही घंटों बाद किया गया था, जब पाकिस्तान ने देश के विभिन्न हिस्सों में सैन्य प्रतिष्ठानों को टारगेट करने की कोशिश की थी।

गुरुवार को रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि पाकिस्तान ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज जैसे शहरों को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने तत्परता दिखाते हुए इन सभी प्रयासों को नाकाम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top