Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

सरकार ने गूगल क्रोम के यूजर के लिए जारी की सख्त चेतावनी, यहां जानें क्या है मामला

सरकार ने गूगल क्रोम के यूजर के लिए जारी की सख्त चेतावनी, यहां जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। काफी यूजर्स एंड्रॉयड डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी गूगल क्रोम के यूजर हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। दरअसल, एक बार फिर भारत सरकार की एजेंसी सीईआरटी-इन यानी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिसपॉन्स टीम ने गूगल क्रोम ओएस को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। सरकारी एजेंसी के मुताबिक, गूगल क्रोमओएस में कई कमजोरियां पाई गई हैं। हैकर्स कई टारगेट सिस्टम को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में यूजर्स को सतर्क रहने की जरूरत है।

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि सीईआरटी-इन भारत सरकार की एक नोडल एजेंसी है। यह कंप्यूटर की सुरक्षा से जुड़े बड़े खतरों की पहचान करती है और लोगों को सावधान करती हैं। आपको बता दें कि यह एजेंसी इलेक्ट्रॉनिक एंड सूचना मंत्रालय के अधीन काम करती है।

सीईआरटी-इन ने कहा है कि हैकर्स एक टारगेट सिस्टम के जरिए गूगल क्रोमओएस के सिस्टम को निशाना बना रहे हैं। एजेंसी ने  गूगल क्रोमओएस में कई कमजोरियों की पहचान की थी। साथ ही सलाह भी जारी कर दी थी। एजेंसी ने कहा है कि हैकर्स के निशाने पर आने के पीछे यूजर्स का एक खास वेब पेज पर जाना हो सकता है।

सीईआरटी-इन ने अपनी सलाह में कहा है कि यूजर्स को गूगल के लेटेस्ट अपडेट को अपने डिवाइस में रखना चाहिए। एजेंसी ने बताया है कि यह समस्या अधिकतर गूगल क्रोमओएस डिवाइस में पाई गई है। ऐसे में जल्द से जल्द अपने डिवाइस में गूगल की नई सुरक्षा अपडेट को पास करें। इसके साथ ही यूजर्स को अनजान और संदेहस्पद वेबसाइट पर जाने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top