Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू

जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन

सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस

“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक

लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात

‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश

ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”

अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

दिवंगत पंजाबी गायक मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी- घर में जल्द गूंजने वाली है किलकारी 

चंडीगढ़। दिवंगत पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती हैं और वे अगले महीने बच्चे को जन्म देंगी। इस बात की पुष्टि गायक के ताया चमकौर सिद्धू ने की। मूसेवाला की मां चरण कौर ने आईवीएफ की मदद से गर्भ धारण किया है और वे मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। फिलहाल अभी तक सारे नतीजे पॉजिटिव हैं। इस कारण मूसेवाला के अभिभावक पिछले कई महीनों से नजर नहीं आए हैं और न ही वे अपने बेटे के प्रशंसकों से मिले हैं।

ताया चमकोर सिद्धू का कहना है कि वे परमात्मा से शुक्रगुजार हैं कि जल्द ही उनके घर नई खुशी का प्रवेश होने वाला है। 29 मई 2022 को मानसा के नजदीकी गांव जवाहरके में गायक मूसेवाला का अंधाधुंध गोलियां चलाकर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ ने कत्ल की जिम्मेदारी ली है। उनके माता पिता बेटे के कातिलों को सजा दिलवाने के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top