Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

‘जॉली एलएलबी 3’ का मजेदार टीजर रिलीज — इस बार होगा जॉली बनाम जॉली का जबरदस्त मुकाबला

‘जॉली एलएलबी 3’ का मजेदार टीजर रिलीज — इस बार होगा जॉली बनाम जॉली का जबरदस्त मुकाबला

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इस बार कहानी में ट्विस्ट यह है कि कोर्ट में दो-दो जॉली आमने-सामने होंगे। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हंसी, तंज और कोर्टरूम ड्रामा का तड़का पहले से कहीं ज्यादा है।

टीजर की झलक
1 मिनट 30 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत कोर्ट की सुनवाई से होती है, जहां मेरठ के जगदीश त्यागी उर्फ जॉली (अरशद वारसी) की एंट्री स्कूटर पर होती है। इसके बाद आते हैं सौरभ शुक्ला, अपने मशहूर जज वाले अंदाज में। फिर लखनऊ के जगदेश्वर मिश्रा उर्फ जॉली (अक्षय कुमार) डिफेंस के वकील के रूप में कोर्ट में उतरते हैं, और शुरू हो जाती है दोनों के बीच तगड़ी बहस। टीजर में हल्के-फुल्के अंदाज में कहानी की झलक मिलती है, जो संकेत देती है कि इस बार मज़ा तीन गुना होगा।

कब आएगी फिल्म?
19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय, अरशद और सौरभ के साथ हुमा कुरैशी और अमृता राव भी नज़र आएंगी।

फ्रेंचाइजी का सफर
2013 में पहली बार ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और बोमन ईरानी की तिकड़ी ने दर्शकों का दिल जीता। 2017 में आए सीक्वल में अक्षय कुमार ने जॉली का किरदार निभाया। अब करीब आठ साल बाद, तीसरे पार्ट में दोनों जॉली एक साथ कोर्ट में भिड़ेंगे।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top