Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

ईडी ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाली फर्म की सवा करोड़ की सम्पत्ति की अटैच

ईडी ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाली फर्म की सवा करोड़ की सम्पत्ति की अटैच

पूर्व में ए टू जेड सॉल्यूशंस पर पड़ा था छापा

देहरादून। फर्जी कॉल सेन्टर के जरिये विदेशी ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की आरोपी देहरादून स्थित ए टू जेड सॉल्यूशंस से जुड़ी लगभग 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय ने अटैच की है। ईडी ने ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की है। पूर्व में ए टू जेड सॉल्यूशंस पर छाप पड़ा था। और नगदी बरामद की गई थी। फर्म पर अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर संचालित करने का आरोप है। ईडी की कार्रवाई देहरादून साइबर पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर है। एफआईआर में मेघा रावत समेत ए टू जेड सॉल्यूशंस से जुड़े लोगों पर फर्जी कॉल सेंटर चलाने का आरोप लगाया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन की आड़ में संचालित किए जा रहे कॉल सेंटर ने फर्जी ऑनलाइन सहायता सेवाएं प्रदान करके विदेशी ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की। अवैध रूप से संचालित अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ देहरादून में स्पेशल टास्क फोर्स ने 2022 में राज्य साइबर पुलिस के साथ मिलकर किया था। इसे एमकेपी चौक के सामने एक तीन मंजिला इमारत से संचालित किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने कुल 1.26 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की थी। इसके बाद ईडी ने इस रकम की पहचान अपराध से प्राप्त आय के रूप में की और इसे कुर्क करने का आदेश जारी किया।

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि जुलाई 2022 में देहरादून में इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापे मारे थे। तब 14 आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इनमें से 11 लोग देहरादून के रहने वाले थे। कॉल सेंटर से फर्जी हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों से धोखाधड़ी की जाती थी। गिरफ्तारी के वक्त कॉल सेंटर से करीब 245 लैपटॉप, 61 कंप्यूटर सीज किए गए थे। कॉल सेंटर में कार्यरत 300 से अधिक कर्मचारियों से पूछताछ की गई थी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top