Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

जल्दी-जल्दी में खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी, बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

जल्दी-जल्दी में खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी, बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि जल्दबाजी में खाने से सेहत पर इसका खतरनाक असर पड़ता है. जल्दबाजी में खाना खाने से कई बीमारियां घेर लेती है. इसलिए अक्सर कहा जाता है कि चबा-चबाकर खाना चाहिए. आइए इस आर्टिकल के जरिए जानें जल्दबाजी में क्यों नहीं खाना चाहिए? मॉर्डन और भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल के दौरान लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खा लेते हैं. जल्दी खाना खाने के कारण शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. जल्दी-जल्दी ऑफिस जाने के चक्कर में लोग जल्दबाजी में खाना खा लेते हैं. लेकिन यह सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक होता है. दरअसल, लोगों को इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं है कि जल्दबाजी में खाना खाने से बिना चबाए पेट में जाकर दिक्कत होती है. साथ ही खाना पचने में भी कठिनाई होती है जिसके कारण कई बीमारियां हो जाती है।

अपच की समस्या
जल्दबाजी में खाना खाने से मुंह में सलाइवा ठीक से काम नहीं करता है. जिसके कारण कार्ब्स ठीक से पच नहीं पाता है. जल्दी-जल्दी खाना खाने से अपच की शिकायत हो जाती है. पाचन में परेशानी होती है. इसलिए अच्छे से चबा-चबाकर खाना चाहिए।

डायबिटीज का खतरा
जो लोग जल्दबाजी में खाना खाते हैं उनका वजन तेजी से बढ़ता. मोटापे के कारण डायबिटीज का खतरा भी बढ़ता है. जिसके कारण टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

मोटापे की समस्या
जल्दी-जल्दी खाना खाने से मोटापा बढऩे लगती है. खाने को कम चबाकर खाते हैं तो पेट ठीक से भरता नहीं है. ऐसी स्थिति में आपको तुरंत भूख लग जाती है. जिसके कारण वजन बढऩे लगता है. अक्सर कहा जाता है कि एक बाइट को कम से कम 15-32 बार चबाकर खाना चाहिए।

गले में फंस सकता है खाना
कई बार जल्दबाजी में खाना खाने से खाना गले में फंस जाता है. जिसके कारण खाना गले में अटक जाता है. इसलिए अच्छे से चबाकर खाना खाना चाहिए। जल्दी-जल्दी में खाना खाने से मेटाबॉलिक सिंड्रोम, हार्ट डिजीज, गुड कोलेस्ट्रॉल की कमी और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top