Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

राजनेताओं की लड़ाई में जिला पुलिस सख्त, कर रही कड़ी कार्रवाई

राजनेताओं की लड़ाई में जिला पुलिस सख्त, कर रही कड़ी कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद दोनों नेताओं के शस्त्र लाइसेंस निलंबित, समर्थकों पर भी नजर

एसएसपी ने कहा, शांत फिजा को बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं

पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है पुलिस

देहरादून। हरिद्वार जिले में दो माननीयों की लड़ाई में राज्य पुलिस प्रशासन कड़े एक्शन मोड में है। जिले के एसएसपी ने दो टूक कहा है कि राज्य की शांत फिजा में जहर घोलने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति ही क्यों न हो। विवाद में दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में पल पल के घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के बीच छिड़ा विवाद थमने को नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक चैंपियन को विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग और हंगामे के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज गया है। जबकि विधायक उमेश शर्मा को भी चैंपियन के रंगमहल पर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। यही नहीं दोनों नेताओं के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही समर्थकों के शस्त्र लाइसेंस के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

जिला पुलिस इस मामले में शुरू से ही गम्भीर है। दोनों पक्षों को कहीं भी राहत नहीं दी गई है। उनके खिलाफ विधिसम्मत हर संभव कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस ने दोहराया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की किसी को भी इजाजत नहीं दी जा सकती है।

पुलिस पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने विधायक उमेश शर्मा सहित उनके सैकड़ों समर्थकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। विधायक को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा है कि पुलिस पर पथराव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top