Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु दिए दिशा- निर्देश

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु दिए दिशा- निर्देश

आधुनिक सेन्टर में रखे जाएंगे भिक्षावृत्ति करते बच्चे

बच्चों को खेल एवं पढाई के लिए किया जाएगा प्रेरित

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम कार्यालय कक्ष में बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु सम्बन्धित विभागों, एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ उनके सुझाव भी लिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया जनपद देहरादून में कोई भी बच्चा भिक्षावृत्ति करता न दिखे बल्कि बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार खेल एवं पढाई के लिए प्रेरित करने हेतु प्रभावी कार्य योजना पर कार्य करेंगें अधिकारी। इसके लिए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम पर कार्य करने की वाली संस्थाओं के अधिकारियों से उनके सुझाव की प्राप्त किये।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर आधुनिक सेन्टर में रखा जाएगा जिसमें उनके लिए खेल एंव पढाई की सुविधा उपलब्ध रहेंगी, उन्होंने  इस आधुनिक सेन्टर के लिए विशेष एक्टिविटी टीचर एवं हेल्पर रखे जाएंगे जिन्हे इस प्रकार के बच्चों को पढाने तथा कांउसिलिंग कराने का अनुभव हो। जिलाधिकारी के निर्देशन पर भिक्षावृत्ति करते पाए जाने बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु जिला प्रशासन प्रत्येक स्तर पर कार्य कर रहा। इसके लिए प्रभावी कार्य योजना पर कार्य गतिमान है। वहीं जनपद में व्यस्क भिक्षावृत्ति पर रोक के लिए समाज कल्याण विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, सहायुक श्रम आयुक्त दीपक कुमार सहित, सम्बन्धित संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top