Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

बेटियों में विकसित करें लीडरशिप क्वालिटी- रेखा आर्या

बेटियों में विकसित करें लीडरशिप क्वालिटी- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को बांटी सिलाई और ब्यूटीशियन किट

हल्द्वानी। शनिवार को हल्द्वानी के दमुवाढूंगा स्थित अंबेडकर पार्क सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन किट वितरित की।

इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि बेटियों में बचपन से ही लीडरशिप क्वालिटी विकसित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर हम अपनी बेटियों को बचपन से ही सशक्त बनाएंगे तो वें समाज में सम्मान के साथ जीवन व्यतीत कर पाएंगी।

रेखा आर्या ने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है जब आधी आबादी का पूरी तरह सशक्तिकरण किया जाए। इस अवसर पर कई महिलाओं ने अपनी जिजीविषा और जीवट भरी कहानी सुनाई कि किस तरह उन्होंने संकट के समय में अपने आप को सशक्त बनाकर परिस्थितियों को बदल दिया। महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित रूप से ये महिलाएं पूरे नारी समाज के लिए महिला सशक्तिकरण की आदर्श बनकर उभरी है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन किट प्रदान की।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जाधारी नवीन वर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, पार्षद तनुजा जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, सीडीपीओ शिल्पी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top