Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी। इस सीजन हुई पहली भिड़ंत में मुंबई ने पंत की सेना को 29 रन से पटखनी दी थी। ऐसे में अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दिल्ली ने लास्ट गेम में गुजरात टाइटंस को धूल चटाई थी। वहीं, मुंबई को राजस्थान के हाथों 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

दिल्ली और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है। गेंदबाजों के लिए इस ग्राउंड पर रनों पर लगाम लगाना काफी मुश्किल साबित हुआ है। दिल्ली और गुजरात के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में 40 ओवर में कुल 444 रन बने थे। दिल्ली द्वारा रखे गए 225 रन के लक्ष्य से गुजरात महज 4 रन ही दूर रह गई थी।

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम ने अब तक कुल 86 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 39 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 46 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी चेज करना इस ग्राउंड पर ज्यादा फायदे का सौदा नजर आता है।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 मैचों जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं। इनमें से मुंबई ने पांच और दिल्ली ने छह मैच जीते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का 43वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।  मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top