Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

दलाई लामा बोले— 30-40 साल और जीवित रहने की उम्मीद

दलाई लामा बोले— 30-40 साल और जीवित रहने की उम्मीद

90वें जन्मदिन से पहले दीर्घायु प्रार्थना में शामिल हुए दलाई लामा, उत्तराधिकारी की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी

धर्मशाला में अनुयायियों से कहा— भारत में भी मानवता की भलाई के लिए कर रहा हूं कार्य

धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा तेंजिन ग्योत्सो ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि वह आगामी 30 से 40 वर्षों तक जीवित रहने की उम्मीद रखते हैं। उन्होंने यह बात शनिवार को अपने 90वें जन्मदिवस से पहले आयोजित दीर्घायु प्रार्थना सभा में कही।

मैक्लोडगंज स्थित मुख्य त्सुगलागखांग मंदिर में आयोजित समारोह में दलाई लामा ने कहा कि उन्हें लगातार संकेत मिल रहे हैं कि करुणा के देवता अवलोकितेश्वर का आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी ओर से सदैव सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। आपकी प्रार्थनाएं असरदार रही हैं और मुझे विश्वास है कि मैं आगे भी लोगों की सेवा करता रहूंगा।”

उन्होंने निर्वासन की स्थिति पर भी बात की। कहा, “हालांकि हमने अपना देश खोया है और हम भारत में निर्वासित जीवन जी रहे हैं, फिर भी मैं यहां रहकर लोगों की सहायता करने में सक्षम हूं।”

जन्मदिवस समारोह और आगंतुक:
90वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए हैं। रविवार को आधिकारिक जन्मदिन के मौके पर केक काटा जाएगा और दलाई लामा अपने अनुयायियों को आशीर्वाद देंगे।

इस आयोजन में शामिल होने के लिए दुनियाभर के 48 देशों से हजारों अनुयायी धर्मशाला पहुंचे हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे आयोजन को लेकर सतर्क हैं। हालांकि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग का कार्यक्रम अंतिम क्षणों में रद्द हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top