Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

केदारनाथ उपचुनाव पर असर डालेगी कांग्रेस की पैदल यात्रा, गरमाये मुद्दे

केदारनाथ उपचुनाव पर असर डालेगी कांग्रेस की पैदल यात्रा, गरमाये मुद्दे

कांग्रेस की केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ पैदल यात्रा फिर शुरू

सीतापुर, गौरीकुंड से यात्रा का दूसरा चरण शुरू,भाजपा को मिली कड़ी चुनौती

सोनप्रयाग। कांग्रेस ने केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा बचाओ यात्रा को फिर से शुरू किया। भारी बारिश के बीच केदारनाथ प्राण प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को प्रारंभ करने से पहले ध्वज वंदन किया। इसके बाद सीतापुर, गौरीकुंड से केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का द्वितीय चरण पैदल यात्रा प्रारंभ की।

गौरतलब है कि दिल्ली के बौराड़ी में केदारनाथ धाम मंदिर में शिलान्यास के बाद उठे विरोध के स्वर के बीच कांग्रेस ने हरिद्वार से केदारधाम तक पैदल यात्रा शुरू की थी। लेकिन मौसम खराब व आपदा आने के बाद कांग्रेस ने 2 अगस्त को यात्रा स्थगित कर दी थी। स्थगित पैदल यात्रा को गुरुवार 12 सितम्बर को फिर से शुरू किया गया।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद केदारनाथ में उपचुनाव होना है। संभावना जताई जा रही है कि नवंबर तक उप चुनाव करा लिए जाएंगे।

जुलाईं माह में बदरीनाथ व मंगलौर उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। भाजपा के लिए पीएम मोदी की प्रतिष्ठा से जुड़ी केदारनाथ सीट पर विजयी हासिल करना बड़ी चुनौती मानी जा रही है। यात्रा के जरिये कांग्रेस कई स्थानीय मुद्दे उठाकर जनता को लुभाने में जुटी है।

कांग्रेस की केदारधाम पैदल यात्रा में उत्तराखंड सह-प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा,विधायक विक्रम नेगी,लखपत बुटोला,पूर्व विधायक रंजीत रावत, ललित फरस्वान सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top