Crime – Garh Bairat https://garhbairat.com National News Portal Sun, 17 Aug 2025 08:01:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 https://garhbairat.com/wp-content/uploads/2025/02/cropped-Garh-Bairat-Logo.png-512x512-1-48x48.png Crime – Garh Bairat https://garhbairat.com 32 32 गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी https://garhbairat.com/there-was-heavy-firing-at-youtuber-elvish-yadavs-house-in-gurugram-this-gang-took-responsibility/ https://garhbairat.com/there-was-heavy-firing-at-youtuber-elvish-yadavs-house-in-gurugram-this-gang-took-responsibility/#respond Sun, 17 Aug 2025 08:01:55 +0000 https://garhbairat.com/?p=19397

हादसे के समय एल्विश यादव की मां थी घर में मौजूद

गुरुग्राम। बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर रविवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। घटना सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस दौरान घर में एल्विश की मां मौजूद थीं, जबकि वह खुद घर पर नहीं थे। फायरिंग की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है।

जानकारी के अनुसार, वजीराबाद गांव स्थित मकान पर बाइक सवार बदमाशों ने करीब 24 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर घर का केयरटेकर घबराकर अंदर भाग गया और तुरंत एल्विश के पिता मास्टर राम अवतार को सूचना दी।

एल्विश के पिता के अनुसार, तीन हमलावर बाइक पर आए थे, जिनमें से दो ने गोलियां चलाईं और फिर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान घर की दीवारों पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

]]>
https://garhbairat.com/there-was-heavy-firing-at-youtuber-elvish-yadavs-house-in-gurugram-this-gang-took-responsibility/feed/ 0
ज्वालापुर में सराफा कारोबारी के घर चोरी, कीमती सामान लेकर फरार हुई दो नौकरानियां https://garhbairat.com/theft-in-the-house-of-a-bullion-trader-in-jwalapur-two-maids-absconded-with-valuables/ https://garhbairat.com/theft-in-the-house-of-a-bullion-trader-in-jwalapur-two-maids-absconded-with-valuables/#respond Fri, 08 Aug 2025 10:39:23 +0000 https://garhbairat.com/?p=19154

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, छानबीन तेज, आसपास के इलाकों में दबिश, जल्द गिरफ्तारी का दावा

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी के घर काम करने वाली नेपाली मूल की दो घरेलू नौकरानियों ने परिवार के तीन सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरके एनक्लेव, आर्यनगर निवासी यशपाल मल्होत्रा के घर दोनों नौकरानियों ने यशपाल, उनकी पत्नी जीत मल्होत्रा और चार वर्षीय पोते शिवा को दोपहर का खाना परोसा। खाना खाने के बाद तीनों बेहोश हो गए। इस दौरान आरोपित महिलाएं घर से सामान चोरी कर भाग निकलीं।

शाम को होश आने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दोनों आरोपित घर से निकलते हुए दिख रही हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

]]>
https://garhbairat.com/theft-in-the-house-of-a-bullion-trader-in-jwalapur-two-maids-absconded-with-valuables/feed/ 0
चेकिंग अभियान में बड़ी सफलता, त्यूणी में पकड़ी गई अवैध विस्फोटक सामग्री https://garhbairat.com/big-success-in-checking-campaign-illegal-explosive-material-seized-in-tyuni/ https://garhbairat.com/big-success-in-checking-campaign-illegal-explosive-material-seized-in-tyuni/#respond Fri, 11 Jul 2025 08:36:08 +0000 https://garhbairat.com/?p=18219

तीन आरोपी हिरासत में, डायनामाइट और डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार

125 किलो डायनामाइट, डेटोनेटर और तार के साथ पकड़े गए आरोपी, दस्तावेज नहीं दिखा पाए

देहरादून। उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान जब इस संदिग्ध वाहन को रोका गया, तो तलाशी में कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट, दो डिब्बे डेटोनेटर, लाल तार का रोल, और एक बंडल बत्ती बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज या अनुमति नहीं दिखा पाए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू, रोहित और सुनील के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने की कोशिश में है कि यह विस्फोटक सामग्री कहां ले जाई जा रही थी और इसका उद्देश्य क्या था।

]]>
https://garhbairat.com/big-success-in-checking-campaign-illegal-explosive-material-seized-in-tyuni/feed/ 0
हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से डेढ़ लाख की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार https://garhbairat.com/a-young-man-was-cheated-of-rs-1-5-lakh-in-the-name-of-getting-him-a-job-in-the-high-court-woman-accused-arrested/ https://garhbairat.com/a-young-man-was-cheated-of-rs-1-5-lakh-in-the-name-of-getting-him-a-job-in-the-high-court-woman-accused-arrested/#respond Sun, 06 Jul 2025 10:57:59 +0000 https://garhbairat.com/?p=18062

पंचकूला: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी युवक से ₹1.5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने न केवल पैसा लिया बल्कि फर्जी जॉइनिंग लेटर भी थमा दिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपी महिला आकृति यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी महेंद्रगढ़ की ही रहने वाली है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, फिर हुआ भरोसे का सौदा

पीड़ित दीपक, जो बावल स्थित पॉस्को कंपनी में ट्रॉलिंग हेल्पर के रूप में कार्यरत है, ने बताया कि उसकी तीन महीने पहले इंस्टाग्राम पर आकृति यादव से दोस्ती हुई थी। आकृति ने खुद को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की कर्मचारी बताया। उसने दीपक को भरोसा दिलाया कि 2024 में हाईकोर्ट में हुई क्लर्क और चपरासी की भर्ती में कुछ पद खाली रह गए हैं और वह उसे नौकरी दिला सकती है। दीपक ने आकृति को जरूरी दस्तावेज भेजे और ₹1.5 लाख का भुगतान किया।

फर्जी लेटर और पुलिस शिकायत

27 जून को आकृति ने वीडियो कॉल पर दीपक को एक जॉइनिंग लेटर दिखाया और 4 जुलाई को जब दीपक हाईकोर्ट पहुंचा, तो आकृति ने उसे कैंटीन में बुलाकर फर्जी जॉइनिंग लेटर सौंप दिया। लेटर पर शक होने पर दीपक ने तुरंत सेक्टर-3 थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आकृति यादव को गिरफ्तार कर लिया।

केस दर्ज, आगे की जांच जारी

पुलिस ने आकृति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि इस फर्जीवाड़े में कोई और शामिल था या नहीं।

]]>
https://garhbairat.com/a-young-man-was-cheated-of-rs-1-5-lakh-in-the-name-of-getting-him-a-job-in-the-high-court-woman-accused-arrested/feed/ 0
केनेथ कौंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय तस्कर गिरफ्तार, सोने की मिली 7 ईंटें https://garhbairat.com/indian-smuggler-arrested-at-kenneth-kaunda-international-airport-7-bricks-of-gold-recovered/ https://garhbairat.com/indian-smuggler-arrested-at-kenneth-kaunda-international-airport-7-bricks-of-gold-recovered/#respond Sun, 20 Apr 2025 11:39:23 +0000 https://garhbairat.com/?p=16149

19 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश जांबिया में एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास 19 करोड़ से ज्यादा कैश और 4 करोड़ से अधिक का सोना बरामद हुआ है। आरोपी शख्स यह सारा सामान अपने सूटकेस में भरकर दुबई जाने की तैयारी कर रहा था। जांबिया एयरपोर्ट पर पुलिस ने उसे धर लिया। यह घटना जांबिया के लुसाका स्थित केनेथ कौंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की है। 27 साल का युवक दुबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा।

एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ। जांबिया के ड्रग प्रवर्तन आयोग (डीईसी) ने जांच के दौरान सूटकेस चेक किया तो सभी के होश उड़ गए। आरोपी शख्स ने अपने बैग में ढेर सारी नोटों की गड्डियां और सोने की ईंटें छिपा रखी थीं। इस दौरान पुलिस को 2.32 मिलियन डॉलर (19 करोड़ रुपए) और 5 लाख डॉलर (4 करोड़ रुपए) के सोने की 7 ईंटें मिली हैं। शख्स ने कैश को रबड़ से बांधकर बैग में रखा था।

सोने की ईंटें भी ऐसे ही बैग में पड़ी थीं। डीईसी का कहना है कि इस अपराध में कई अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि जांबिया में सोने और कॉपर बड़ी संख्या में मौजूद है। इसके बावजूद देश की 60 प्रतिशत आबादी गरीबी से जूझ रही है। यही वजह है कि यहां सोना तस्करी अक्सर देखने को मिलती है। यह पहली बार नहीं है कि जांबिया से कोई ऐसा मामला सामने आया है। 2023 में मिस्त्र के 5 नागरिकों को 127 किलोग्राम सोना और करोड़ों रुपयों के साथ पकड़ा गया था।

]]>
https://garhbairat.com/indian-smuggler-arrested-at-kenneth-kaunda-international-airport-7-bricks-of-gold-recovered/feed/ 0
धारदार हथियार से प्रेमी ने काटा अपना गुप्तांग, वजह जान हो जाएंगे हैरान  https://garhbairat.com/lover-cuts-his-genitals-with-a-sharp-weapon-you-will-be-surprised-to-know-the-reason/ https://garhbairat.com/lover-cuts-his-genitals-with-a-sharp-weapon-you-will-be-surprised-to-know-the-reason/#respond Wed, 16 Apr 2025 08:32:33 +0000 https://garhbairat.com/?p=15998

युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत नाजुक 

बरेली। बदायूं से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका के शारीरिक संबंध बनाने के इनकार किया तो नाराज प्रेमी ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने युवक को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की दोस्ती गांव की ही एक युवती से फेसबुक के जरिए हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी। जिससे दोनों करीब आ गए और दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। बताया गया कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। दो दिन पहले युवक ने प्रेमिका को कॉल कर उससे मिलने की इच्छा जाहिर कर शारीरिक संबंध बनाने की बात कही, लेकिन प्रेमिका ने उससे मिलने से साफ इनकार कर दिया था।

युवक लगातार उसे कॉल कर रहा था, लेकिन प्रेमिका उसकी बात को अनसुना कर कॉल नहीं उठा रही थी, जिससे वह परेशान हो गया। युवक ने फिर से प्रेमिका को कई बार कॉल किया। इसके बावजूद उसकी प्रेमिका ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे तंग आकर युवक ने धारदार हथियार से घर पर ही अपना गुप्तांग काट लिया।

इस दौरान घर पर मौजूद उसके परिजनों को घटना समझने में देर नहीं लगी। परिवार के लोग युवक को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। बिनावर इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज का कहना है कि इस मामले में थाने पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

]]>
https://garhbairat.com/lover-cuts-his-genitals-with-a-sharp-weapon-you-will-be-surprised-to-know-the-reason/feed/ 0
20 वर्षीय विद्यार्थी की छुरा घोंपकर की हत्या, चार लोगों को किया गिरफ्तार https://garhbairat.com/20-year-old-student-stabbed-to-death-four-people-arrested/ https://garhbairat.com/20-year-old-student-stabbed-to-death-four-people-arrested/#respond Sun, 13 Apr 2025 12:10:31 +0000 https://garhbairat.com/?p=15904

जम्मू-कश्मीर। पुंछ जिले में शनिवार को एक जन्मदिन पार्टी के दौरान एक 20 वर्षीय विद्यार्थी की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो पीड़ित के दोस्त बताए जाते हैं। हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पीड़ित इसरार अली सरकारी डिग्री कॉलेज, मेंढर का छात्र था। पुलिस के अनुसार, उस पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसरार को उपजिला अस्पताल (एसडीएच) मेंढर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों दोस्तों ने शुरू में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और दावा किया कि इसरार पर उसके किराए के घर (धराना गांव) के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था।

एसडीएच मेंढर के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. अशफाक चौधरी ने बताया कि इसरार को शाम करीब 4 बजे अस्पताल लाया गया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव पुलिस को सौंप दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि मृतक के निचले सीने के बाईं ओर छुरा घोंपने के निशान थे।ब्लॉक मेडिकल अधिकारी, मेंढर, डॉ. अशफाक अहमद का कहना है कि, हमने उसे बचाने के काफी प्रयास किए, परंतु उसकी छाती में तेजधार हथियार से हुए हमले के कारण दिल के पास गहरा घाव होने और अधिक रक्तस्राव होने से उसे नहीं बचा पाए।

एसएचओ मेंढर एजाज वानी के अनुसार, छात्र की हत्या के मामले में मेंढर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हत्या के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही आरोपियों की एक कार को भी जब्त किया गया है, जिससे वे अपने किराए के घर पर आए थे।

मृतक इसरार तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी एक छोटी बहन और एक भाई है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच के बाद कारणों का खुलासा करेगी। पुलिस के अनुसार, मृतक और अन्य छात्रों के बीच पहले कभी झगड़े की कोई सूचना नहीं मिली थी।रविवार को मृतक छात्र इसरार अली को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। परिजनों ने हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

]]>
https://garhbairat.com/20-year-old-student-stabbed-to-death-four-people-arrested/feed/ 0
23 युवकों ने अलग-अलग जगह ले जाकर युवती के साथ किया गैंगरेप  https://garhbairat.com/23-youths-took-the-girl-to-different-places-and-gang-raped-her/ https://garhbairat.com/23-youths-took-the-girl-to-different-places-and-gang-raped-her/#respond Tue, 08 Apr 2025 11:54:16 +0000 https://garhbairat.com/?p=15722

19 साल की युवती के साथ की गई दरिंदगी 

नौ आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी 

उत्तर प्रदेश। वाराणसी जिले से एक दिल दहला देने वाले मामला सामने आया है। इस मामले ने झकझोर कर रख दिया है। यहां 19 साल की युवती के संग सात दिनों तक 23 युवकों ने गैंगरेप किया। युवती को नशा देकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर हैवानियत की गई।

29 मार्च को युवती अपनी दोस्त के घर से लौट रही थी, रास्ते में एक युवक उसे झांसा देकर कैफे में ले गया। यहां रातभर उसका शोषण किया। अगले दिन आरोपी युवक ने युवती को कई अन्य लोगों के हवाले कर दिया गया।

दरअसल, खजुरी इलाके की 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में उसकी मां की तहरीर के आधार पर लालपुर पांडेयपुर थाने में 12 नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अब पुलिस आरोपियों के नाम, तस्दीक करा रही है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गत 29 मार्च को घर से अपनी दोस्त के यहां गई थी। वापसी के दौरान रास्ते में उससे राज विश्वकर्मा मिला। राज उसे लंका स्थित अपने कैफे लेकर गया, जहां उसने रात भर उनकी बेटी के साथ गलत काम किया।

बेटी के साथ हाईवे पर गैंगरेप
30 मार्च को उनकी बेटी को बाइक सवार समीर और उसका दोस्त मिला। दोनों उनकी बेटी को हाईवे पर ले गए। हाईवे पर दोनों ने उनकी बेटी के साथ बाइक पर ही गलत हरकत की और फिर उसे नदेसर लाकर छोड़ दिया।

कमरे में बारी-बारी से किया दुष्कर्म
31 मार्च को उनकी बेटी से आयुष अपने पांच दोस्तों सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद और जाहिर के साथ मिला। सभी उनकी बेटी को अनमोल के मलदहिया, सिगरा स्थित कंटिनेंटल कैफे लेकर गए। वहां उन सभी ने उनकी बेटी को नशीला पदार्थ पिलाया। बेटी को चक्कर आने लगा, फिर सब उसे कैफे के ही एक कमरे में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने लड़की को वारदात के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। एक अप्रैल को साजिद अपने एक अन्य दोस्त के साथ बेटी से मिला और उसे गर्ल्स हॉस्टल ले जाने के नाम पर एक होटल में ले गया। वहां पर पहले से तीन अज्ञात लोग मौजूद थे। वहां मौजूद लोगों ने उनकी बेटी से होटल के एक कस्टमर का मसाज करने के लिए कहा।

बेटी के मना किया, लेकिन वे लोग नहीं मान रहे थे। वहीं मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने विरोध किया तो उसे होटल से बाहर कर दिया। वहां से निकलने के बाद रास्ते में उनकी बेटी को इमरान मिला। इमरान ने उसे जबरन बाइक पर बैठाया और एक होटल में ले गया। वहां बेटी को नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बेटी के चिल्लाने और मना करने पर उसे होटल के बाहर कर दिया। इसके बाद उनकी बेटी को साजिद अपने दो दोस्तों के साथ मिला। वह सभी उनकी बेटी को औरंगाबाद स्थित एक गोदाम में ले गए। वहां पर एक लड़का पहले से मौजूद था, उसका नाम जैब था। वहां पर जैब ने उनकी बेटी के साथ गलत काम किया।

इसके बाद साजिद अपने दोस्त अमन और एक अन्य व्यक्ति के साथ उनकी बेटी को लेकर एक कमरे पर गया। वहां साजिद के दोनों दोस्तों ने मिलकर उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद उन लोगों ने उनकी बेटी को किसी अनजान जगह पर छोड़ दिया। जहां से वह किसी तरह सिगरा स्थित आईपी मॉल के पास पहुंची और वहीं बैठी रही।

दो अप्रैल को उनकी बेटी को मॉल के पास में ही राज खान अपने एक दोस्त के साथ मिला। वहां से वह उनकी बेटी को हुकुलगंज क्षेत्र स्थित घर की छत पर ले गया। वहां उन लोगों ने उनकी बेटी को चाऊमीन में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे उसे चक्कर आने लगा। राज खान ने उनकी बेटी को गलत तरीके से छुआ। उसके मना करने पर उसे नशे की हालत में अस्सी घाट ले जाकर छोड़ दिया। तीन अप्रैल को उनकी बेटी अपनी दोस्त के घर गई और नशे के कारण वहीं पर सो गई।

शाम को सहेली के घर से निकलने पर उनकी बेटी को रास्ते में दानिश मिला। वह अपने एक दोस्त के साथ उनकी बेटी को किसी अपने एक अन्य दोस्त के कमरे पर ले गया। वहां पहले से सोहेल, शोएब और एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। सभी ने उनकी बेटी को जबरदस्ती नशा कराकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उन सभी ने नशे की हालत में चौकाघाट के पास छोड़ दिया।

चार अप्रैल को उनकी बेटी घर वापस आई और आपबीती सुनाई। इस पर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। इस संबंध में डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीना ने बताया कि नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।

]]>
https://garhbairat.com/23-youths-took-the-girl-to-different-places-and-gang-raped-her/feed/ 0
बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद पत्नी के साथ की बर्बरता की हदें पार https://garhbairat.com/after-giving-intoxicants-to-children-in-cold-drinks-he-crossed-all-limits-of-cruelty-with-his-wife/ https://garhbairat.com/after-giving-intoxicants-to-children-in-cold-drinks-he-crossed-all-limits-of-cruelty-with-his-wife/#respond Sat, 05 Apr 2025 10:34:36 +0000 https://garhbairat.com/?p=15614

मां को दर्द से चिल्लाते देख बच्ची ने पड़ोसियों को दी सूचना

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और रात में पत्नी के साथ बर्बरता की। रात में बेटी की आंख खुली तो मां को दर्द से चिल्लाते देख पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां पता चला कि उसके पति ने निचले हिस्से में किसी नुकीली चीज से हमला किया जिससे उसकी आंतों में चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की बहन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि घटना गत 31 मार्च की है।

आंख खुली तो देखा कि उसकी मां दर्द से थी कराह रही

एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन क्षेत्र में पति और बच्चों के साथ रहती है। उनकी बहन का पति अक्सर झगड़ा करता है। घटना की रात उनकी बहन परिवार के साथ घर में सो रही थी। रात में करीब साढ़े तीन बजे उनकी 11 वर्षीय भांजी (पीड़िता की बेटी) की आंख खुली तो देखा कि उसकी मां दर्द से कराह रही थी। उसकी मां के निचले हिस्से से खून निकल रहा था। उसका पति वहां से जा चुका था। बच्ची ने अपनी मौसी को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

बच्ची ने बताया- पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे

बच्ची ने बताया है कि उस रात उसके पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे। यह कोल्डड्रिंक उसके पिता ने नहीं पी थी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद सभी को गहरी नींद आ गई थी। पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने आंतों का ऑपरेशन करने की सलाह दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

]]>
https://garhbairat.com/after-giving-intoxicants-to-children-in-cold-drinks-he-crossed-all-limits-of-cruelty-with-his-wife/feed/ 0
शादी का झांसा देकर छात्रा का किया शारीरिक शोषण, रिपोर्ट दर्ज https://garhbairat.com/student-was-physically-exploited-on-the-pretext-of-marriage-report-filed/ https://garhbairat.com/student-was-physically-exploited-on-the-pretext-of-marriage-report-filed/#respond Fri, 04 Apr 2025 12:17:00 +0000 https://garhbairat.com/?p=15587

बरेली। दूसरे समुदाय के युवक ने पहचान छिपाकर स्नातक की छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। फरीदपुर में हाईवे किनारे स्थित होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पहचान छिपाने के लिए उसने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आसिफ कुरैशी को हिरासत में लिया है।

घटना की सूचना पर बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। भुता थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की छात्रा फरीदपुर के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। कस्बा के मोहल्ला इसी दौरान लाइनपार मठिया निवासी आसिफ कुरैशी से उसकी मुलाकात हुई। आसिफ ने धर्म व नाम छिपाकर छात्रा को अपना नाम आशीष साहू बताया। उसे प्रेमजाल में फंसाने के लिए फर्जी आधार कार्ड भी दिखाया।

वह छात्रा को भरोसे में लेकर बृहस्पतिवार को हाईवे के पास एक होटल में ले गया। वहां उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़ित छात्रा को जब इसकी हकीकत पता लगी तो उसने विरोध किया। मामला थाने तक पहुंचा तो आरोपी ने आशीष साहू नाम का फर्जी आधार कार्ड दिखाकर पुलिस को भी घंटों छकाया। उसने होटल में कमरा भी फर्जी आधार कार्ड दिखाकर ही लिया था। पुलिस की जांच में असलियत सामने आई। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट, दुष्कर्म, धर्म व नाम छिपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। फरीदपुर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

]]> https://garhbairat.com/student-was-physically-exploited-on-the-pretext-of-marriage-report-filed/feed/ 0