Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

बॉबी पंवार पर ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का लगा आरोप 

बॉबी पंवार पर ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का लगा आरोप 

ऊर्जा सचिव को बाहर देख लेने की दी धमकी 

निजी सचिवों के साथ की धक्का मुक्की 

बॉबी पंवार के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा 

देहरादून। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पर ऊर्जा सचिव मीनाक्षी सुंदरम से उनके कक्ष में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगा है। आरोप है कि सचिव ने अपने निजी सचिवों को पंवार को बाहर निकालने के लिए कहा तो उसने उनके साथ भी धक्का मुक्की की। उन्हें सचिवालय के बाहर देख लेने की धमकी भी दी। ऊर्जा सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव की ओर से एसएसपी को शिकायत की गई है। मामले में कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ऊर्जा सचिव के वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार ने एसएसपी को बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे सचिव मीनाक्षी सुंदरम विश्वकर्मा भवन स्थित अपने कक्ष में बैठे थे। उसी वक्त बॉबी पंवार अपने दो साथियों के साथ मिलने आया। समय मिलने पर सचिव ने तीनों लोगों को अपने कक्ष में बुला लिया। आरोप है कि बॉबी पंवार और उसके दोनों साथी सचिव सुंदरम से दुर्व्यवहार करने लगे। उनसे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान सचिव ने अपने वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार और अपर निजी सचिव अनूप डंगवाल को अंदर बुलाया और तीनों को बाहर भेजने के लिए कहा।

दोनों जब उन्हें बाहर करने लगे तो बॉबी पंवार और उसके साथियों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। उनके साथ मारपीट की और सचिवालय के बाहर देख लेने की धमकी भी दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top