Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

खाने के अलावा स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है शहद, ऐसे करें फेस पर इसका इस्तेमाल

खाने के अलावा स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है शहद, ऐसे करें फेस पर इसका इस्तेमाल

मुलायम स्किन पाने के लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं. कुछ लोग दिन में 2 से 3 बार फेस धोते हैं, वहीं कुछ लोग हर हफ्ते पार्लर जाते हैं ताकि उनकी स्कीम ग्लोइंग और मुलायम बन सके. इतना करने के बाद भी लोग अपनी स्किन को लेकर काफी परेशान रहते हैं। लोगों का मानना है कि बहुत कुछ करने पर भी स्किन हमेशा ड्राई ही रहती है। आप भी अपनी स्किन को मुलायम बनाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे की कैसे घर पर रहकर आप अपने फेस की स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बना सकते हैं।

ऐसे चमकेगी आपकी स्किन
फेस की स्किन ग्लोइंग करने के लिए आप भी परेशान है, तो आज से शुरू कर दें ये आसान टिप्स। आज हम आपको शहद से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे. शहद त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद माना गया है. शहद का उपयोग कर आप अपने फेस की स्किन को मुलायम बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक चम्मच शहद ,एक चम्मच दही और एक चम्मच बेसन तीनों को मिक्स करना होगा, मिक्स करने के बाद आप इसे अपने फेस पर लगा ले और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो ले. ऐसा करने से भी आपको कुछ दिनों में असर देखने को मिलेगा।

शहद से बनाएं स्क्रब
शहद से आप स्क्रब भी बना सकते हैं, इसके लिए आपको एक चम्मच शहद ,चीनी और जैतून का तेल मिलाना होगा। तीनों को मिलाकर आप चेहरे पर धीरे-धीरे स्क्रब करें, फिर थोड़ी देर बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें. चेहरे को धोने के बाद आप थोड़ा सा शहद अपने चेहरे पर लगाए और धीरे-धीरे मसाज करें, जिसके बाद 10 से 15 मिनट के लिए इसे छोड़ दें फिर गुनगुने पानी से मुंह को धो ले।

अगर आपके फेस पर पिंपल्स है तो आप थोड़े से शहर को डायरेक्ट मुंह पर लगा सकते हैं और 10 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो सकते हैं. इससे पिंपल संबंधित सारी परेशानियां दूर होगी। शहद का उपयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। कुछ लोगों को शहद से एलर्जी हो सकती है अगर आपको भी इस तरीके की परेशानी होती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top