Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

बरसात के बाद फिर शुरू होगी दो धामों के लिए हवाई सेवा

बरसात के बाद फिर शुरू होगी दो धामों के लिए हवाई सेवा

रोजाना दो उड़ानों में 20 श्रद्धालु करेंगे हवाई धाम यात्रा

देहरादून। बरसात का मौसम खत्म होते ही एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए हवाई मार्ग से धाम यात्रा शुरू होने जा रही है। जौलीग्रांट हेलिपैड से 15 सितंबर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर नियमित उड़ानें संचालित करेगा। प्रतिदिन दो उड़ानों की व्यवस्था की गई है, जिनमें हर बार 20 श्रद्धालु जौलीग्रांट से दो धामों के लिए रवाना होंगे।

गौरतलब है कि रुद्राक्ष एविएशन कंपनी ने इस यात्रा सीजन में 3 मई से ही दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं शुरू की थीं, लेकिन 18 जून से बरसात के कारण उड़ानें रोक दी गई थीं। अब मौसम सामान्य होने के बाद दोबारा सेवाएं बहाल की जा रही हैं।

कंपनी अधिकारियों के अनुसार, इस बार दीपावली पहले आने से धामों के कपाट भी जल्दी बंद हो जाएंगे। ऐसे में उड़ान सेवाएं 18 अक्तूबर तक ही संचालित होंगी। श्रद्धालुओं में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह है और यही वजह है कि कंपनी लगातार तीसरे साल यह सुविधा उपलब्ध करा रही है।

यात्रा का किराया पहले की तरह ही रहेगा—जौलीग्रांट से दो धामों की एकतरफा यात्रा के लिए प्रति श्रद्धालु 1 लाख 25 हजार रुपये (उसी दिन वापसी) और 1 लाख 35 हजार रुपये (रात्रि विश्राम के साथ) तय किया गया है। बुकिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू हो चुकी है।

राज शाह, ऑपरेशन मैनेजर, रुद्राक्ष एविएशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top