Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

“Thaur The Doon Haat” जैविक हाट का रिबन काटकर शुभारंभ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

“Thaur The Doon Haat” जैविक हाट का रिबन काटकर शुभारंभ करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून।  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्ग विकास समिति द्वारा मियांवाला चौक स्थित “Thaur The Doon Haat” जैविक हाट का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया ।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जैविक हाट की स्थापना अनूठा प्रयास बताया। उन्होंने कहा इस हाट से प्रदेश के कई किसान व हित शिल्पकार उपभोक्ता लाभान्वित होगें। तथा शहर के उपभोक्ता व पर्यटकों को भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मंत्री गणेश जोशी नें कहा उत्तराखण्ड में जैविक कृषि, उद्यान आदि में बड़े स्तर पर जैविक खेती के कार्यक्रम चल रहें हैं एंव यह हाट बाजार जैविक क्षेत्र के लिए अति हितकारी रहेगा।
उन्होंने कहा प्रदेश में लगभग एक लाख से अधिक क्षेत्र में कृषक जैविक खेती कर रहे हैं, तथा कई उत्पाद हमारे एक्सपोर्ट में भी जा रहे हैं। अग्रणी समूह जैसे बीज बनाओ आंदोलन, बालाजी स्वंय सहायता समूह HOI (होई) बांस एंव रेशा परिषद, हिमोत्थान, गोरयै 3k जैविक Outlet, हिमाद्री सबीना स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच पहुंचने के लिए प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा मिलेट्स श्री अन्न को बढ़ावा देने और उसके विपणन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम के आयोजकों को आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर संस्थापिका बिनीता शाह, कृषि निदेशक केसी पाठक, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top