Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रूल का धांसू पोस्टर जारी, टीजर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रूल का धांसू पोस्टर जारी, टीजर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा: द रुल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर के साथ टीजर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।  मेकर्स इस फिल्म का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर रिलीज करेंगे। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके को खास बनाने के लिए पुष्पा 2 की टीम फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज करने जा रही है।
पुष्पा 2 के टीजर रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 को लेकर बीते साल एक टीजर वीडियो जारी किया गया था। वहीं, कुछ दिनों पहले फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया। इस बीच मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के फैंस को फिल्म के शानदान पोस्टर के साथ इसके टीजर की रिलीज डेट बताकर सरप्राइज कर दिया है।

पुष्पा 2 का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन यानी 8 अप्रैल, 2024 को रिलीज किया जाएगा। वहीं, फिल्म के नए पोस्टर की बात करें, तो इसमें पैर में घुंघरू बांधे एक पैर को दिखाया गया है, जो पुष्पा राज का हो सकता है। इससे पहले फिल्म से अल्लू अर्जुन के चेहरे और हाथ का लुक जारी किया गया था। फैंस इस पोस्टर को देखने के बाद फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज है। सुकुमार के निर्देशन में वर्ष 2021 में आई फिल्म पुष्पा की अगली कड़ी के रूप में पुष्पा 2 इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल पोस्टर पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने भी पोस्टर पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, वाह! सुपर! इसके अलावा तमाम यूजर्स अभिनेता को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top