Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

मनोज बाजपेयी की भैया जी का टीजर जारी, बोले- अब निवेदन नहीं, नरसंहार होगा

मनोज बाजपेयी की भैया जी का टीजर जारी, बोले- अब निवेदन नहीं, नरसंहार होगा

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म भईया जी का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में मनोज बाजपेयी का लुक और रोल दोनों ही आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देगा। फिल्म भईया जी का टीजर देखकर आपको ऐसा लगेगा कि ये किसी बदले की कहानी है और मनोज बाजपेयी का एक दमदार किरदार है। फिल्म का टीजर एक्टर ने भी शेयर किया है. मनोज बाजपेयी की फिल्म एक बंदा काफी है के मेकर्स ने फिल्म भईया जी बनाई है. एक बंदा काफी है ने ओटीटी पर धमाल मचा दिया था लेकिन फिल्म भईया जी सिनेमाघरों में 24 मई को रिलीज होगी।

फिल्म के टीजर में मनोज बाजपेयी के किरदार भैया जी के आतंक को दिखाया गया है. इस आतंक को कुछ ऐसा दिखाया गया कि लोग उनसे भागते नजर आए. इस टीजर का टैगलाइन अब निवेदन नहीं, नरसंहार होगा है. इसी के साथ भैया जी का टीजर रिलीज किया गया है।
अपने किरदार के बारे में मनोज बाजपेयी ने कुछ खास बातें शेयर की है। उन्होंने कहा, भैया जी को एक ऐसा किरदार निभाना था जिसे दर्शक आसानी से नहीं भूल सकते, खासकर तब जब भैया जी इंडस्ट्री में मेरी 100वीं फिल्म है और मुझे खुशी है कि मुझे अपनी बंदा टीम के साथ ऐसा करने का मौका मिला। हमने किरदार और फिल्म बनाने के हर पल का आनंद लिया है. हमें यकीन है कि दर्शक फिल्म के हर सेकंड का आनंद लेंगे जो जल्द ही सामने आने वाला है।

जानकारी के लिए बता दें, भैया जी को भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड, एसएसओ प्रोडक्शंस और ऑरेगा स्टूडियो प्रोडक्शन बैनर तले बनाया गया है। वहीं इसे विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाखर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व कार्की ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top