Breaking News
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
नयार घाटी फिर बनेगी रोमांच का केंद्र, तीन दिवसीय फेस्टिवल की तैयारियां शुरू
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को समर्पित रहेगा सीएम धामी का दिन
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
सुप्रीम कोर्ट 7 अक्टूबर को सुनेगा बिहार एसआईआर पर अंतिम बहस
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
“सांसद खेल महोत्सव-2025”- सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को मिलेगा तीन गुना मुआवजा, शासन ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से की मुलाकात
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
‘बिग बॉस 19’ से नगमा मिराजकर और नतालिया का सफर खत्म, फैंस हुए निराश
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
ब्राजील के राष्ट्रपति ने अमेरिका पर साधा निशाना, कहा- “ब्राजील का लोकतंत्र बिकाऊ नहीं”
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का सख्त रुख, मसूरी में हर सेक्टर की होगी सख्त जांच

मसूरी में वाहन पार्किंग के काम को मार्च तक शुरू करने के दिए निर्देश, पर्यटकों को मिलेगी राहत

मसूरी में वाहन पार्किंग के काम को मार्च तक शुरू करने के दिए निर्देश, पर्यटकों को मिलेगी राहत

देहरादून। मसूरी आने वाले पर्यटकों को आने वाले पर्यटक सीजन में पार्किंग की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल जाएगी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मसूरी में जीरो प्वाइंट टाउनहाल के पास 300 वाहन क्षमता की पार्किंग को मार्च तक शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि यह पार्किंग तैयार हो गई है, लेकिन कुछ एमओयू और अन्य तकनीकी प्रक्रिया शेष हैं। यह औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी। इस पार्किंग के शुरू होने से मसूरी आने वाले सैलानियों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में मसूरी में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सैलानियों को मसूरी से नीचे देहरादून की ओर सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। कई बार तो स्थिति देहरादून तक जाम की हो जाती है। साथ ही पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

एमडीडीए सभागार में हुई बैठक में इस पार्किंग को लेकर निर्णय ले लिया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष ने शमन कैंप लगाने के साथ ही सिटी फारेस्ट पार्क परियोजना, आवासीय परियोजनाओं, पार्किंग और आढ़त बाजार परियोजना की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उपाध्यक्ष ने देहरादून में पुरानी तहसील में बन रही पार्किंग के निर्माण कार्य की समीक्षा की और बताया कि यह पार्किंग बनने से शहर के मुख्य बाजार पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड आदि में भी पार्किंग की समस्या दूर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top